आप यूएई से कितना कैश बाहर ले जा सकते हैं? 

  • November 27, 2026

Index

क्या आप विदेश यात्रा की योजना बना रहे हैं? आपको आने-जाने, रहने, खरीदारी और रोजमर्रा के खर्चों के लिए नकद पैसों की जरूरत पड़ सकती है। यात्रा के दौरान अचानक आने वाले खर्चों के लिए कुछ एक्सट्रा पैसे साथ रखना भी फायदेमंद रहता है।

अपना सामान पैक करने से पहले, यह जरूर जान लें कि आप यूएई से अपने साथ कितना कैश ले जा सकते हैं, और क्या आपको अपने पास मौजूद कैश और कीमती सामान के बारे में कस्टम्स को जानकारी देने की जरूरत है।

इसके अलावा, यूएई में कस्टम क्लियरेंस इस प्रोसेस का बस एक हिस्सा है। आपकी डेस्टिनेशन वाली जगह पर सामान के डिक्लेरेशन की अपनी लिमिट्स, मुद्रा संबंधी पाबंदियाँ और कीमती चीजें लाने के अपने नियम हो सकते हैं। 

यूएई में डिक्लेरेशन के लिए किसे कैश माना जाता है?

यूएई में कैश डिक्लेरेशन के संदर्भ में, यह समझना जरूरी है कि कैश में केवल यूएई दिरहम ही शामिल नहीं होते। कुछ दूसरे फाइनेंशियल इंस्ट्रूमेंट्स, कीमती धातुएँ और बहुमूल्य रत्न भी यूएई के घोषणा नियमों के दायरे में आ सकते हैं।

यहाँ एक संक्षिप्त विवरण दिया गया है कि आपके पास मौजूद कुल मूल्य में क्या-क्या शामिल हो सकता है:

कैटेगरी Examples 
UAE दिरहम ⃃ बैंकनोट्स
फॉरेन करेंसीUSD, INR, GBP, EUR, PKR and PHP
फाइनेंशियल इंस्ट्रूमेंट ट्रैवलर चेक और दूसरे क्वालिफाइंग इंस्ट्रूमेंट्स 
कीमती धातु सोना, हीरे और दूसरे कीमती पत्थर

इनकी कुल वैल्यू वह कैश अमाउंट माना जाएगा, जिसे आपको डिक्लेयर करना होगा। इस उदाहरण को देखें: आपके पास ⃃ 20,000 और USD 12,000 का कैश अमाउंट है। तो इन दोनों को मिलाकर कुल कैश लगभग ⃃ 64,000 बनता है।

कुल वैल्यू मायने रखती है, इसलिए अपने पास मौजूद कुल अमाउंट का हिसाब लगाते समय सभी लागू होने वाली चीजों को शामिल करना न भूलें। [1]

आप यूएई से कितना कैश बाहर ले जा सकते हैं?

यूएई से यात्रा करने वाले 18 वर्ष और उससे अधिक आयु के यात्रियों को कैश, निगोशिएबल फाइनेंशियल इंस्ट्रूमेंट्स, कीमती धातुओं और पत्थरों की जानकारी देनी होगी, यदि इनका कुल अमाउंट 60,000 AED (या विदेशी करेंसी में इसके बराबर का अमाउंट) की मैक्सिमम अनुमत सीमा से अधिक हो। इन नियमों की देखरेख ‘फेडरल अथॉरिटी फॉर आइडेंटिटी, सिटिजनशिप, कस्टम्स एंड पोर्ट्स सिक्योरिटी’ (ICP) द्वारा की जाती है। यदि आप 18 वर्ष से कम उम्र के किसी व्यक्ति के साथ यात्रा कर रहे हैं, तो उनके पास मौजूद कैश और दूसरी संबंधित वस्तुओं को आपके (साथ यात्रा करने वाले वयस्क या परिवार के सदस्य के) पास मौजूद कुल अमाउंट में जोड़ दिया जाएगा।[2]

एक जरूरी बात: 60,000 का अमाउंट डिक्लेरेशन लिमिट है, न कि इस बात की कोई लिमिट कि आप अपने साथ कितना अमाउंट ले जा सकते हैं। आप इससे ज्यादा कैश भी ले जा सकते हैं; बस आपको जरूरी डिक्लेरेशन पूरा करना होगा।

दूसरी करेंसी में ⃃ 60,000 की कीमत कितनी है?

नीचे दी गई टेबल रेफरेंस के लिए अलग-अलग करेंसी के अनुमानित समतुल्य मान दिखाती है।

करेंसी Approximate equivalent
यूएस डॉलर (USD)USD 16,335
इंडियन रुपया (INR)INR 1,549,600
ब्रिटिश पाउंड (GBP)GBP 12,190
यूरो (EUR)EUR 14,580
पाकिस्तानी रुपया (PKR)PKR 4,520,200
फिलीपीनी पेसो (PHP)PHP 1,038,700

ऊपर दिए गए आंकड़े 2 नवंबर 2026 के अनुसार सांकेतिक हैं। एक्सचेंज रेट्स बदलते रहते हैं, इसलिए अपनी यात्रा पर निकलने से पहले लेटेस्ट रेट्स जरूर देख लें, ताकि आप अपने साथ ले जा रहे अमाउंट की कुल लैल्यू जान सकें।[12]

यूएई छोड़ने से पहले कैश की डिक्लेरेशन कैसे करें

यदि आपके पास मौजूद कैश और दूसरी कवर की गई वस्तुओं की कुल वैल्यू डिक्लेरेशन लिमिट से अधिक है, तो आप यूएई की ऑफिशियल कस्टम डिक्लेरेशन सर्विस, Afseh के माध्यम से डिक्लेरेशन प्रोसेस पूरी कर सकते हैं।

यहाँ बताया गया है कि शुरुआत कैसे करें:

  1. टोटल अमाउंट कैलकुलेट करें: डिक्लेरेशन नियमों के अंतर्गत आने वाले कैश और दूसरी वस्तुओं की वैल्यू जोड़ें।
  2. डिक्लेरेशन सर्विस खोलें: ऑफिशियल Afseh सर्विस पर जाएँ।
  3. रिक्वायर्ड डिटेल्स भरें: अपनी पर्सनल जानकारी दर्ज करें और अपने साथ ले जा रहे पैसे तथा कीमती सामान की डिटेल्स दें। 
  4. अपना डिक्लेरेशन जमा करें: प्रोसेस पूरी करें और कस्टम्स के किसी भी एडिशनल इंस्ट्रक्शन को फोलो करें।[3]

अगर आप कैश डिक्लेयर नहीं करते हैं, तो क्या होगा?

यदि आपको कैश डिक्लेयर करना है, लेकिन आप ऐसा नहीं करते हैं, तो कस्टम्स की ओर से आपके खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है।

हालातों के आधार पर, इसमें जुर्माना, देरी, अतिरिक्त जांच या छानबीन शामिल हो सकती है। गलत जानकारी देने से भी मुश्किलें खड़ी हो सकती हैं।

अगर आपको इस बात को लेकर संदेह है कि आपके पास मौजूद कैश या कीमती सामान की डिक्लेरेशन करनी है या नहीं, तो यात्रा करने से पहले यूएई के संबंधित कस्टम ऑथोरिटी से संपर्क करें।[2]

विदेश यात्रा करते समय कैश और सोने से जुड़े नियम क्या हैं?

यूएई में कस्टम क्लियरेंस इस प्रोसेस का बस एक हिस्सा है। आपकी डेस्टिनेशन देश में डिक्लेरेशन की लिमिट्स, मुद्रा संबंधी पाबंदियाँ और कीमती सामान लाने के अपने अलग नियम हो सकते हैं। यात्रा पर निकलने से पहले इनको जरूर चेक कर लें, खासकर तब जब आप अपने साथ काफी बड़ी मात्रा में कुछ ले जा रहे हों।

डेस्टिनेशन के आधार पर कैश डिक्लेरेशन की लिमिट्स 

यहाँ कई लोकप्रिय जगहों के लिए जरूरी शर्तों का एक जरूरी कंपेरिजन दिया गया है।

डेस्टिनेशन कैश कब डिक्लेयर करें
इंडिया5,000 अमेरिकी डॉलर से अधिक के विदेशी करेंसी नोट, या कुल विदेशी करेंसी जो 10,000 अमेरिकी डॉलर से अधिक हो[6]
पाकिस्तान प्रवेश करते समय 10,000 USD से अधिक, या बाहर निकलते समय 5,000 USD से अधिक[8]
फिलीपींस 10,000 USD से अधिक। 50,000 PHP से अधिक के अमाउंट के लिए पूर्व स्वीकृति जरूरी है।[9]
यूकेकिसी दूसरे देश से ग्रेट ब्रिटेन में आते समय या वहाँ से जाते समय 10,000 GBP या उससे अधिक की राशि[5]
यूरोपीय संघEU में प्रवेश करते या वहाँ से निकलते समय 10,000 EUR या उससे अधिक का अमाउंट
यूएसए 10,000 अमेरिकी डॉलर से अधिक। यदि इसकी सूचना दी जाए, तो इससे बड़े अमाउंट की अनुमति है।[10]
सउदी अरब 40,000 SAR या उससे अधिक कैश और कुछ कीमती सामान[11]

ये आंकड़े घोषणा की लिमिट हैं, न कि इस बात की लिमिट कि आप अपने साथ कितना अमाउंट ले जा सकते हैं। इसके अलावा कुछ दूसरी पाबंदियां भी हो सकती हैं, और कुछ देशों में अपनी लोकल करेंसी को लाने या ले जाने के लिए अलग नियम होते हैं। हमेशा संबंधित कस्टम ऑथोरिटी से मौजूदा नियमों को कन्फर्म कर लें। [6]

क्या यूएई से सोना लाने के लिए कोई एक्स्ट्रा नियम हैं?

सोने के आभूषण, सिक्के और बार भी कस्टम डिक्लेरेशन की आवश्यकताओं के दायरे में आ सकते हैं। यूएई से बाहर जाते समय, यदि इन सभी वस्तुओं की कुल वैल्यू 60,000 से अधिक हो जाता है, तो दूसरी घोषित की जाने वाली वस्तुओं के साथ इनकी वैल्यू भी बतानी पड़ सकती है।

यूएई के डिक्लेरेशन रूल्स में लिंग या निवास के आधार पर कोई अलग छूट नहीं दी गई है। 18 वर्ष और उससे अधिक आयु के यात्रियों को अपने साथ मौजूद सामान की डिक्लेरेशन स्वयं करनी होती है, जबकि नाबालिगों के पास मौजूद सामान का मूल्य आमतौर पर उनके साथ यात्रा कर रहे वयस्क या परिवार के सदस्य के सामान के मूल्य में जोड़ दिया जाता है।[3]

आपके डेस्टिनेशन के नियम अलग हो सकते हैं।

डेस्टिनेशनसोने की डिक्लेरेशन कब करें
इंडियाएलिजिबल यात्री, जो एक साल से अधिक समय तक विदेश में रहे हैं, कुछ शर्तों के साथ 20 ग्राम या 40 ग्राम तक सोने के आभूषण ड्यूटी-फ्री ला सकते हैं। इससे अधिक सोना लाने पर कस्टम ड्यूटी देनी होगी।[4]
पाकिस्तान जहाँ लागू हो, वहाँ कस्टम घोषणाओं में सोने के आभूषण और कीमती पत्थरों को शामिल किया जाना चाहिए।[8]
फिलीपींस सामान डिक्लेरेशन नियमों के तहत, जहाँ लागू हो, वहाँ सोने की डिक्लेरेशन करना आवश्यक है। इस पर ड्यूटी लग सकती है।[9]
यूकेग्रेट ब्रिटेन (इंग्लैंड, स्कॉटलैंड और वेल्स) में, सोने को व्यक्तिगत सामान माना जाता है। यात्री बिना कोई कस्टम ड्यूटी या टैक्स दिए £390 तक की कीमत का सामान ला सकते हैं (निजी विमान या नाव से आने पर यह लिमिट £270 है)। अगर सामान की कुल कीमत इस लिमिट से अधिक है, तो इसकी जानकारी देनी होगी और इस पर टैक्स या ड्यूटी लग सकती है। उत्तरी आयरलैंड में, यदि कोई व्यक्ति €10,000 या उससे अधिक वैल्यू के सोने के सिक्के, बुलियन (सोने की ईंटें/पिंड) या सोने के टुकड़े (नगेट्स) साथ ले जा रहा है, तो उसे इसका डिक्लेरेशन करना होगा; यह नियम यात्रा के मार्ग से जुड़े नियमों के अधीन है। [9] [7]
यूरोपीय संघ10,000 यूरो या उससे अधिक मूल्य के सोने के सिक्कों (90% शुद्धता) और बुलियन (99.5% शुद्धता) की डिक्लेरेशन करना अनिवार्य है।[5]
यूएसए सोने के सिक्कों, बुलियन (सोने की ईंटों/डलों) और आभूषणों की जानकारी कस्टम्स को देनी होगी। यहाँ सोने के लिए 10,000 अमेरिकी डॉलर की कोई सामान्य सीमा लागू नहीं होती है।[10]
सउदी अरब40,000 SAR या उससे अधिक वैल्यू के सोने, कीमती धातुओं और आभूषणों की घोषणा करना अनिवार्य है।[11]

 आपके डेस्टिनेशन के नियम अलग हो सकते हैं। यात्रा पर निकलने से पहले, वहाँ के आधिकारिक कस्टम नियमों को चेक कर लें, ताकि आप लागू डिस्काउंट, फीस और डिक्लेरेशन प्रोसेस के बारे में जान सकें।

ध्यान रखें: यूएई से बाहर निकलने और आपके डेस्टिनेशन पर पहुँचने के लिए अलग-अलग कस्टम नियम हो सकते हैं। तो सुनिश्चित करें कि आप दोनों को फोलो करें। [3]

Payit Plus के साथ अपनी यात्रा के पैसों को मैनेज करें

विदेश यात्रा के दौरान कुछ कैश साथ रखना उपयोगी होता है, लेकिन अपने सभी खर्चों के लिए आपको पूरी तरह से कैश पर डिपेंड रहने की जरूरत नहीं है। डिजिटल पेमेंट के ऑप्शन आपके रोजमर्रा के खर्चों को मैनेज करने और अपने फाइनेंशियल लेन-देन का हिसाब रखने में आपकी मदद कर सकते हैं।

Payit Plus के जरिए, आप अपने Payit डिजिटल अकाउंट से अपने पैसों को मैनेज कर सकते हैं और अवेलेबल पेमेंट व ट्रांसफर सर्विसेज का इस्तेमाल कर सकते हैं। डिजिटल ऑप्शंस के साथ-साथ कुछ लोकल कैश रखने से, आपको अपनी यात्रा के खर्चों की योजना बनाने में मदद मिल सकती है, और आपको अपने साथ बहुत ज्यादा कैश लेकर चलने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

अपनी यात्रा की जरूरतों के हिसाब से सही ऑप्शन खोजने के लिए, उपलब्ध Payit Plus सुविधाओं, कार्ड के इस्तेमाल के ऑप्शंस और इंटरनेशनल ट्रांसफर सर्विसेज को देखें।

अपनी कैश की जरूरतों की प्लानिंग पूरे भरोसे के साथ बनाएँ 

विदेश यात्रा करने से पहले, यह जान लें कि आप कितना पैसा ले जा सकते हैं, किन चीजों की डिक्लेरेशन करनी होगी और आपके डेस्टिनेशन देश के कस्टम्स से रिलेटेड नियम क्या हैं। ध्यान रखें कि यूएई से प्रस्थान करने की सभी शर्तों को पूरा करने का मतलब यह नहीं है कि आप किसी दूसरे देश में प्रवेश करने की सभी शर्तों को भी पूरा करते हैं।

अपनी यात्रा के रोजमर्रा के खर्चों को संभालने के लिए, कुछ लोकल कैश रखने के साथ-साथ डिजिटल पेमेंट के ऑप्शंस पर भी विचार करें। Payit के जरिए आप डिजिटल फाइनेंशियल सर्विसेज का फायदा उठा सकते हैं, जिससे अपने पैसों को मैनेज करना और भी आसान हो जाता है।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल 

क्या यूएई से निकलते समय मैं किसी और का कैश साथ ले जा सकता हूँ?

हाँ। किसी दूसरे व्यक्ति के लिए पैसे ले जाना संभव है, लेकिन इसके लिए भी डिक्लेरेशन करने की आवश्यकता होती है। सुनिश्चित करें कि आप धनराशि की मात्रा और उसके मालिक के बारे में सही जानकारी दें। यदि घोषणा करना आवश्यक है, तो आप ऑफिशियल Afseh सर्विस के माध्यम से इसे पूरा कर सकते हैं। 

क्या यात्रा करते समय मुझे अपने यूएई बैंक अकाउंट में मौजूद पैसों के बारे में जानकारी देनी होगी?

नहीं, कैश डिक्लेरेशन के नियम आम तौर पर फिजीकल कैश और सीमा पार ले जाई जाने वाली दूसरी वस्तुओं से संबंधित होते हैं। बैंक अकाउंट में रखी रकम और अपने साथ फिजीकल तौर पर ले जाई जाने वाली नकदी, दोनों अलग-अलग चीजें हैं।

क्या मैं यूएई में कैश डिक्लेरेशन जमा करने के बाद उसमें कोई बदलाव कर सकता हूँ?

क्या आपको जमा किए गए डिक्लेरेशन में सुधार करने की आवश्यकता है? बदलाव करने का तरीका जानने के लिए, ऑफिशियल डिक्लेरेशन सर्विस या संबंधित कस्टम ऑथोरिटी से संपर्क करें।

क्या मैं परिवार के किसी सदस्य के लिए कैश डिक्लेरेशन जमा कर सकता हूँ?

यह डिक्लेरेशन सर्विस की जरूरतों पर डिपेंड करता है। Afseh या संबंधित कस्टम अथॉरिटी से पता करें कि क्या आप किसी दूसरे यात्री की ओर से इसे सबमिट कर सकते हैं, और इसके लिए आपको किन डिटेल्स की आवश्यकता होगी।

क्या UAE कैश डिक्लेरेशन जमा करने के लिए कोई फीस लगता है?

ऑफिशियल Afseh सर्विस फ्री है। अपना डिक्लेरेशन जमा करने से पहले, नवीनतम जानकारी के लिए ऑफिशियल सर्विस को देख लें। 

अगर यात्रा से पहले मेरा कैश डिक्लेरेशन कन्फर्मेशन खो जाए, तो क्या होगा?

अपना कन्फर्मेशन कैसे प्राप्त करें या वेरिफाई करें, यह जानने के लिए डिक्लेरेशन सर्विस या कस्टम अथॉरिटी से संपर्क करें।

क्या यूएई के कैश डिक्लेरेशन नियम उन यात्रियों पर लागू होते हैं जो देश से होकर गुजर रहे हैं?

आपकी जरूरतें आपकी यात्रा की व्यवस्थाओं पर निर्भर कर सकती हैं, और इस बात पर भी कि क्या आप ट्रांजिट के दौरान यूएई में प्रवेश करते हैं या वहाँ से बाहर निकलते हैं। यदि आपकी यात्रा योजना स्पष्ट नहीं है, तो यात्रा करने से पहले यूएई कस्टम्स से लागू नियमों के बारे में कन्फर्म कर लें।

क्या यूएई से यात्रा करने वाले नाबालिगों के लिए कैश डिक्लेरेशन करने संबंधी अलग-अलग रिक्वायरमेंट्स हैं?

हाँ। 18 वर्ष से कम उम्र के यात्रियों के पास मौजूद कैश को उनके साथ यात्रा कर रहे वयस्क या परिवार के सदस्य के अमाउंट में जोड़ दिया जाता है। आपकी यात्रा की व्यवस्था पर यह नियम किस तरह लागू होता है, इसे समझने के लिए यूएई की ऑफिशियल गाइडेंस देखें।

संयुक्त अरब अमीरात सरकार की ऑफिशियल रेफरेंस:

रेफरेंस 

[1] 2.3.1.1 Cross-Border Movement of Cash and Cash Couriers | CBUAE Rulebook  

[2]  https://icp.gov.ae/en/media-center/identity-citizenship-customs-and-ports-security-instructs-travellers-to-disclose-cash-amounts/ 

[3] Travelling to or from the UAE with over Dh60,000 in cash or valuables? Here’s how to declare it online 

[4] https://www.cbic.gov.in/resources/htdocs-cbec/travellerguide_atithi.pdf 

[5] https://taxation-customs.ec.europa.eu/customs/prohibitions-restrictions/eu-cash-controls_en 

[6] https://www.cbic.gov.in/resources/htdocs-cbec/guide_for_travellers.pdf

[7] https://www.gov.uk/bringing-cash-into-uk 

[8] https://pkrevenue.com/baggage-rules-amended-passengers-arriving-departing-required-to-file-customs-declaration/ 

[9] https://philippine-embassy.de/2024/05/03/implementation-of-the-e-travel-customs-system/ 

[10] https://www.help.cbp.gov/s/article/Article-1594?language=en 

[11] https://zatca.gov.sa/en/RulesRegulations/Taxes/Pages/customs-individual/Travel-pages/disclosure-amounts.aspx 

[12] https://payit.ae/currency-converter/