पैसे ट्रांसफर करें

पैसे का लेन-देन तेज हुआ

पेइट दुनिया को और करीब लाता है। बस एक टैप से, 200 से ज्यादा देशों और टेरिटरी में ऑनलाइन पैसे भेजें! लंबी लाइनों और कतारों को अलविदा कहें!

  • सेफ और सुरक्षित
  • तुरंत पैसे ट्रांसफर
  • कंपीटिटिव रेट्स
  • 24x7 सर्विस
Overview Image
Overview Image

बैंक ट्रांसफर


अपने दोस्तों और परिवार को आसानी से पैसे भेजें। बस पाने वाले का अकाउंट नंबर डालें और पैसे भेज दें। आप भारत में तुरंत बैंक ट्रांसफर भी कर सकते हैं, वह भी बिना किसी फीस के।

मनीग्राम


पेइट पर मनीग्राम फीचर का इस्तेमाल करके 200 से ज्यादा देशों और टेरिटरी में तेजी से इंटरनेशनल लेवल पर पैसे ट्रांसफर करें। इसके मेन फायदों में तुरंत पैसे भेजना, लाइन में न लगना, 24x7 सर्विस और किफायती रेट शामिल हैं। पेइट यूजर्स अपने दोस्तों या परिवार को कैश भेज सकते हैं, और उन्हें बस अपने नजदीकी मनी एक्सचेंज एजेंट से अपना कैश लेना होगा।

Overview Image
Overview Image

तत्काल बैंक ट्रांसफर


पेइट की मदद से आप मास्टरकार्ड के सौजन्य से, 40 से ज्यादा देशों में बिना किसी फीस के घर पैसे भेज सकते हैं।

इंटरनेशनल वॉलेट ट्रांसफर


डिजिटल अकाउंट के जरिए दुनिया में कहीं भी तुरंत, लाइट की स्पीड से पैसे भेजें।

Overview Image

दुनिया भर में पैसे कैसे भेजें?

दुनिया के किसी भी देश में कंपीटिटिव रेट्स पर ऑनलाइन पैसे भेजें।

जिस देश में पैसे भेजने हैं उसे चुनें

वह देश चुनें, जहाँ आप पैसे भेजना चाहते हैं।

अमाउंट और पाने वाले की डिटेल्स जोड़ें

वह अमाउंट डालें, जिसे आप ट्रांसफर करना चाहते हैं और लाभार्थी की डिटेल्स जोड़ें।

बस इतना ही!

ट्रांजैक्शन प्रोसेस होते ही रिसीवर को पैसे मिल जाएँगे।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

1. पेइट SNPL क्या है?
SNPL (अभी भेजें, बाद में पेमेंट करें) सुविधा कस्टमर्स को इंटरनेशनल लेवल पर (रेम्मिटेंस) या किसी बेनिफिशियरी को तुरंत पैसे भेजने और उस अमाउंट की पेमेंट बाद में 30 दिनों के अंदर करने की सुविधा देती है।
 
2. SNPL, ऑन-डिमांड से कैसे अलग है?
SNPL (अभी भेजें, बाद में पेमेंट करें) का इस्तेमाल इंटरनेशनल लेवल पर सीधे बेनिफिशियरी को पैसे भेजने (रेम्मिटेंस) के लिए किया जाता है, जबकि ऑन-डिमांड पेइट आम इस्तेमाल के लिए आपके वॉलेट में पैसे जमा करता है।
 
3. SNPL अमाउंट कहाँ ट्रांसफर किया जाता है?
यह अमाउंट सीधे चुने गए बेनिफिशियरी के अकाउंट में ट्रांसफर कर दिया जाता है।
 
4. क्या मैं एक ही समय में SNPL और ऑन-डिमांड (मनी ऑन-डिमांड) दोनों ले सकता हूँ?
नहीं, आप एक ही समय में SNPL और ऑन-डिमांड (मनी ऑन-डिमांड) दोनों लोन चालू नहीं रख सकते।
 
5. क्या SNPL की एलिजिबिलिटी ऑन-डिमांड से अलग है?
नहीं, एलिजिबिलिटी के क्राइटेरिया एक जैसे ही हैं और ये केवाईसी, इन्कम की वेरिफिकेशन और रिपेमेंट हिस्ट्री पर बेस्ड हैं।
 
6. क्या SNPL के लिए कोई फीस लगती है?
हाँ, शुरू में एक बार फिक्स्ड सर्विस फीस और ट्रांसफर फीस लगती है। वहीं पेमेंट में देरी होने पर लेट पेमेंट फीस भी लगती है।
 
7. अगर मेरा SNPL ट्रांसफर फेल हो जाता है, तो क्या होगा?
अगर ट्रांसफर फेल हो जाता है, तो लोन का अमाउंट वापस कर दिया जाएगा, लोन अपने-आप कैंसल हो जाएगा और जो फीस काटी गई है, वह पेइट वॉलेट में वापस क्रेडिट कर दी जाएगी।
 
8. क्या SNPL में लेट पेमेंट करने पर कोई फीस लगती है?
हाँ, अगर तय तारीख या उससे पहले रिपेमेंट नहीं की जाती है, तो लेट पेमेंट फीस के तौर पर एक फिक्स्ड अमाउंट लिया जाता है।
 
9. इसमें रिपेमेंट कब करनी है?
लोन का पीरियड उस तारीख से शुरू होता है, जब बेनिफिशियरी के अकाउंट में पैसे क्रेडिट किए जाते हैं।
 
10. इसमें रिपेमेंट के कौन-कौन से प्लान अवेलेबल हैं?
इसमें सिर्फ 30 दिन का रिपेमेंट प्लान अवेलेबल है। कस्टमर्स को ऑन-डिमांड या SNPL लोन 30 दिनों के अंदर ही चुकाना होगा।
 
11. क्या मैं अपना लोन समय से पहले सैटल कर सकता हूँ?
हाँ, आप तय की गई टाइम-लिमिट से पहले बकाया पूरा अमाउंट चुकाकर अपना लोन समय से पहले बंद कर सकते हैं।
 
12. मैं अपनी रिपेमेंट को कहाँ मैनेज कर सकता हूँ?
रीपेमेंट के सभी ऑप्शन —जैसे प्री-क्लोजर, लेट पेमेंट और पेमेंट की तारीख की जाँच—सीधे पेइट ऐप से मैनेज किए जा सकते हैं।
 
13. अगर मैं तय तारीख तक पेमेंट नहीं कर पाता हूँ, तो क्या लेट पेमेंट फीस लगेगी?
हाँ, अगर तय तारीख तक पेमेंट नहीं मिलती है, तो 10 AED की फिक्स्ड लेट पेमेंट फीस लगती है।